Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर घुसी ग्रामीण के घर, एक की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हो गया. यहां चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव से गुजर रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और एक ग्रामीण के घर में जा घुसी. इस घटना में घर के अंदर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई,

- Advertisement -

जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में बोलेरो वाहन से शराब, अवैध मादक पदार्थ और रुपए बरामद किए. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन में सवार चार अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं.

- Advertisement -

पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृत महिला के शव को पीएम के लिए रवाना कर घटना की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन मध्यप्रदेश का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

See also  Ratlam News: 27 जून को थावरिया बाजार से निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, सुंदरकांड, सहस्त्रधारा अभिषेक और महाप्रसादी के होंगे कार्यक्रम
Share This Article