AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News: 27 जून को थावरिया बाजार से निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, सुंदरकांड, सहस्त्रधारा अभिषेक और महाप्रसादी के होंगे कार्यक्रम

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

Ratlam: रतलाम शहर में भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन 26 जून से शुरू होगा। थावरिया बाजार स्थित मंदिर से निकलने वाली यह रथयात्रा धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। आयोजन जगन्नाथ रथयात्रा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के रूप में संपन्न होगा।

- Advertisement -

आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु समिति की बैठक संस्थापक मुन्नालाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समिति अध्यक्ष मंगल लोढ़ा व सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि बीते तीन दशकों से भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा समिति द्वारा भव्यता से निकाली जा रही है।

महोत्सव की प्रमुख तिथियां एवं कार्यक्रम:

26 जून (बुधवार):
शाम 7:30 बजे थावरिया बाजार मंदिर में महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।

27 जून (गुरुवार):
सुबह 9:00 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक व भगवान का भव्य श्रृंगार किया जाएगा।
दोपहर 2:30 बजे रथयात्रा प्रारंभ होगी।

यात्रा मार्ग:
थावरिया बाजार मंदिर से प्रारंभ होकर यात्रा सूरज पोर, महलवाड़ा, पैलेस रोड, डालू मोदी बाजार, नाहरपुरा, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, बजाजखाना, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, कलईगर रोड, सेठजी का बाजार, कसारी दरवाजा, बिचला वास, मेहताजी का वास होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।

महाआरती और महाप्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा।

समिति संरक्षक विश्वमोहन लोढ़ा, अपूर्व जोशी, अशोक लोढ़ा, जितेंद्र जायसवाल, रामचंद्र डोई, रमेश सोलंकी, नारायण सोलंकी, रवींद्रसिंह सोनगरा, कमल सकलेचा, प्रकाश मारोठिया सहित कई सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

See also  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा में किया दो महत्वपूर्ण सड़कों का भूमिपूजन
Share This Article