AAJ24

[state_mirror_header]

CG BREAKING : मंत्रालय में आज दोपहर CM साय लेंगे अहम बैठक

Aaj 24
By Aaj 24
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी. बैठक का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में दोपहर 2 बजे से होगा.

राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में विस्तार से समीक्षा होगी. इनमें समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, पिछली बैठक के विभागवार निर्णय, अनुपालन तथा क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आदि विषयों पर भी चर्चा होगी.

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनके संचालन का शुभारम्भ करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे
Share This Article