Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

CBI ने सुप्रीम कोर्ट से अपना आवेदन लिया वापस

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल 2017-18 के दौरान तात्कालिन मंत्री के बहुचर्चित सीडी कांड मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दीगर राज्य में सुनवाई के लिए दिया गया आवेदन वापस ले लिया है। इस विवादास्पद मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके सलाहकार विनोद वर्मा मुख्य आरोपी हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने सीडी बनाकर उसे वायरल और वितरित किया। दोनों आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं।

- Advertisement -

बता दें कि सीडी कांड ने उस समय राज्य की राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया था। सीबीआई के इस कदम के बाद अब माना जा रहा है कि मामले की सुनवाई छत्तीसगढ़ में ही जारी रहेगी।

- Advertisement -
See also  Ratlam News/सीवरेज में 150 करोड़ से ज्यादा का घोटाला ;124 करोड़ का टेंडर बढ़ाकर 142 करोड़ का कर दिया, मकान भी घटाकर 53273 से 43273 कर दिए
Share This Article