Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 2 महिला समेत 5 नक्सलियों के शव बरामद, भारी मात्रा में हथियार भी किए बरामद

Aaj 24
By Aaj 24

कांकेर। उत्तर अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के दौरान दो महिलाओं समेत पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। जवानों ने नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।CJI खन्ना ने बदला सुप्रीम कोर्ट का बड़ा नियम

- Advertisement -

हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने INSAS राइफल, SLR राइफल, 12 बोर की तीन राइफलें और BGL (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) जैसे घातक हथियार बरामद किए। इन हथियारों से साफ है कि मुठभेड़ में शामिल नक्सली बड़े हमले की योजना बना रहे थे।

- Advertisement -

मुठभेड़ कैसे हुई?

यह मुठभेड़ 16 नवंबर को सुबह 8 बजे तब शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों को उत्तर अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस पार्टी ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया। जंगलों में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई की।

See also  Ratlam News ;कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन व फाग महोत्सव, EWS प्रमाण-पत्र बनवाने का लिया संकल्प
Share This Article