Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

वास्तु के अनुसार इन चीजों को अपने ऑफिस टेबल पर रखें मिलेगी तरक्की

Aaj 24
By Aaj 24

आज हर कोई वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर बनवाता है। बैठक व्यवस्था करता है। बकायदा इसके लिए वास्तु शास्त्रियों की सलाह ली जाती है। वास्तु शास्त्र दिशाओं पर आधारित है, इसमें यहां तक बताया गया है कि किस वस्तु को कहां, ​और कैसे रखना है। क्या नहीं रखना है यह भी ​लिखा है। ऑफिस की टेबल पर क्या रखना है यह भी उल्लेखित है। वास्तु शास्त्र में घर, जमीन, भवन से जुड़े छोटे-बड़े नियमों की जानकारी दी गई है। आईए आज हम आपको बताते हैं की वास्तु शास्त्र के ज् अनुसार ऑफिस में क्या, कहां, कैसे, क्यों रखना है।

- Advertisement -

ऑफिस की टेबल पर घड़ी रखना शुभ माना गया है। घड़ी उत्तर या पूर्व दिशा में रखें।

- Advertisement -

ऑफिस टेबल पर मनी प्लांट, बंबू ट्री उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ होगा।

ऑफिस टेबल पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति रखें। इससे समृद्धि, बौद्धिक क्षमता में विकास होता है। अगर, काम में कोई भी परेशानी आ रही है तो इससे निजात मिलेगी।

ऑफिस टेबल पर धातु का कछुआ रखना आजकल प्रचलन में है। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत शुभ बताया गया है। इसे हमेशा उत्तर दिशा में रखें

ताजे फूलों से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वातावरण पवित्र होता है। इससे रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलता है। अगर, संभव हो तो आप अपनी वर्किंग टेबल पर ताजे फूल जरूर रखिए।

See also  रतलाम ट्रॉफी 2026 : दो बत्ती नेहरू स्टेडियम में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा,मां अंबे और फोर यु ने जीते मैच,भाजपा उपाध्यक्ष - मंडल अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
Share This Article