Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Vitamin-D की कमी मचा सकती है शरीर में तबाही यहां जानें किन कारणों से हो सकती है इसकी कमी

Aaj 24
By Aaj 24

विटामिन-डी एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारे शरीर में कई अहम भूमिकाएं निभाता है। इस विटामिन की कमी  के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन वजहों  से आप में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। यहां हम इसी सवाल का जवाब जानेंगे। आइए जानें विटामिन-डी की कमी के कारण।

- Advertisement -
  1. Vitamin-D की कमी के कारण शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं।
  2. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन-डी बेहद जरूरी है।
  3. विटामिन-डी की कमी के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

विटामिन-डी, जिसे “सनशाइन विटामिन” भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य, इम्यून सिस्टम और कई दूसरे बॉडी फंक्शन के लिए जरूरी है। इसलिए जब शरीर में विटामिन-डी की कमी  हो जाती है, तो कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आमतौर पर हम मानते हैं कि धूप न लेने की वजह से विटामिन-डी की कमी होती है, लेकिन ऐसे और भी कई कारण  हैं जिनकी वजह से शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं।

- Advertisement -
  • ज्यादा समय घर के अंदर रहना- आजकल की जीवनशैली में लोग ज्यादा समय घर के अंदर कंप्यूटर, मोबाइल या टेलीविजन देखने में बिताते हैं, जिसके कारण सूरज की रोशनी का संपर्क कम हो जाता है।
  • ठंडे मौसम में कम धूप- ठंड के मौसम में सूरज की किरणें कमजोर होती हैं, जिससे विटामिन-डी का प्रोडक्शन कम होता है।
  • कपड़े- शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े भी सूरज की रोशनी को त्वचा तक पहुंचने से रोकते हैं।
  • धूप से बचाव के उपाय- स्किन कैंसर से बचाव के लिए लोग धूप से बचने के उपाय करते हैं, जैसे- सनस्क्रीन लगाना, लेकिन इससे विटामिन-डी की कमी भी हो सकती है।
  • विटामिन-डी से भरपूर फूड आइटम्स का कम सेवन- मछली, अंडे, दूध और कुछ प्रकार के मशरूम में विटामिन-डी पाया जाता है। इन फूड आइटम्स का कम सेवन करने से विटामिन-डी की कमी हो सकती है।
  • शाकाहारी खाना- वेजिटेरियन डाइट में विटामिन-डी के नेचुरल सोर्स सीमित होते हैं।
  • मालएब्जॉर्प्शन सिंड्रोम- इस स्थिति में आंतें पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण विटामिन-डी की कमी हो सकती है।
  • सीलिएक रोग- यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें ग्लूटेन नाम के प्रोटीन के प्रति आंतें सेंसिटिव हो जाती हैं, जिससे विटामिन-डी का अवशोषण प्रभावित होता
  • स्टेरॉयड- लंबे समय तक स्टेरॉयड दवाओं का सेवन करने से विटामिन-डी का स्तर कम हो सकता है।
  • एंटी-एपिलेप्टिक दवाएं- कुछ एंटी-एपिलेप्टिक दवाएं भी विटामिन-डी के अवशोषण को प्रभावित कर सकती हैं।
  • बढ़ती उम्र- बढ़ती उम्र के साथ त्वचा के सेल्स कम एक्टिव हो जाते हैं, जिसके कारण सूरज की रोशनी से विटामिन-डी का उत्पादन कम होता है।
See also  MP /जयभान सिंह पवैया ने पार्टी कार्यालय में महापुरुषों को पुष्प अर्पित व वरिष्ठों से भेंटकर मंत्रालय में किया पदभार ग्रहण : महापुरूषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का लिया संकल्प - जयभान सिंह पवैया
Share This Article