AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल,जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी भाजपा के सक्रिय सदस्य बने

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 19 अक्टूबर 2024। संगठन पर्व के तहत् भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान जोर शोर से आरंभ हो गया है। इसके तहत् निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले भाजपा सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल को सक्रिय सदस्य बनाया। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को भी पार्टी पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्य बनाया।

- Advertisement -

Screenshot 20241019 2046182

सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत् पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य अनवरत चलेगा। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को सक्रिय बनाने के दौरान जिला सक्रिय सदस्यता टोली के सदस्य मनोहर पोरवाल, विधानसभा सदस्यता प्रभारी जयवंत कोठारी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, जिला मंत्री शैलेंद्र सिसोदिया, राकेश परमार, नितिन लोढा, प्रवीण सोनी, शेरू पठान, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पवन सोमानी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहेारी आदि उपस्थित रहे।

See also  अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 कल होगी आयोजित; शहर के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं लेंगे भाग, श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
TAGGED:
Share This Article