Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/ 5 साल की नन्ही बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला : साई श्री स्कूल में अभिभावकों का जोरदार हंगामा,स्कूल प्रबन्धक पर भी कार्रवाई की मांग, प्रशासन ने किया स्कूल सील

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/30 सितम्बर । रविवार को अस्सी फीट रोड पर स्थित साई श्री स्कूल की नन्ही बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आने से गुस्साए स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने आज स्कूल के सामने जोरदार हंगामा किया। अभिभावक स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। स्कूल के घेराव की खबरें मिलने पर एडीएम और एएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही किए जाने का आश्वासन देकर गुस्साए अभिभावकों को शान्त किया। साई श्री स्कूल को आगामी पांच दिनों के लिए बन्द कर दिया गया है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि रविवार को साई श्री स्कूल में यूकेजी में पढने वाली एक पांच वर्षीय बालिका के साथ स्कूल में रहने वाले चौकीदार के पुत्र द्वारा यौन उत्पीडन किए जाने का मामला सामने आया था। इस खबर के सामने आने के बाद स्कूल में पढने वाले बच्चों के अभिभावकों में जबर्दस्त रोष व्याप्त हो गया था। आक्रोशित अभिभावकों ने आज स्कूल पर पंहुचकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्कूल के बाहर पंहुचे सैकडों अभिभावकों ने स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रबन्धन की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना होने का आरोप लगाया।. अभिभावकों की मांग थी कि स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ भी कडी कार्रïवाई की जाए।

आक्रोशित अभिभावकों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एडीएम डा.श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव,एसडीएम अनिल भाना एडीशनल एसपी राकेश खाखा,सीएसपी अभिनव बारंगे औद्योगिक क्षेत्र टीआई वीडी जोशी,स्टेशन रोड टीआई राजेंद्र वर्मा समेत अनेक पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए थे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाईश दकर उनका आक्रोश शान्त करवाया। अधिकारियों ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि आरोपी को कडी से कडी सजा दिलवाई जाएगी। इसके साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच करके स्कूल प्रबन्धन के विरुद्ध भी लापरवाही बरतने के मामले में दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

See also  रतलाम में बजरंग दल द्वारा "रन फॉर हेल्थ" का आयोजन : नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग के चलते अभिभावकों ने स्कुल को सील करने की मांग भी रखी। इस पर एसडीएम अनिल भाना के नस्तृत्व में स्कुल को आगामी पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया। अभिभावकों की नाराजगी को देखते हुए स्कुल संचालक और प्राचार्य पीछे के रास्ते से स्कुल से निकल गए था।

TAGGED:
Share This Article