AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में सराफा व्यापारी से 1.5 करोड़ की रंगदारी ;माणक चौक पुलिस ने बंटी गुगलिया और चयन सोनी इंदौर के खिलाफ दर्ज की एफआईआर,डर के साये में था परिवार, साथियों ने दिया हौसला तो थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 20 मार्च शहर के चांदनी चौक स्थित सराफा बाजार में आठ दिन पूर्व हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई की है। एक प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध वसूली (रंगदारी) और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांदनी चौक निवासी पीड़ित व्यापारी विमल मांडोत (45) ने माणक चौक थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की 13 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी बंटी गुगलिया रतलाम और चयन सोनी इंदौर दुकान में घुसकर गाली-गलौज की और मेरे बेटे दक्ष व कर्मचारियों के सामने ही डेढ़ करोड़ की मांग की। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि दुकान चलानी है तो मांगी गई राशि देनी होगी, नहीं तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर दिया जाएगा।

डर के साये में था परिवार, साथियों ने बंधाया ढांढस

​पीड़ित व्यापारी ने बताया कि इस धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार अत्यधिक मानसिक तनाव और डर के साये में जी रहा था। इसी डर के कारण उन्होंने पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि, बाद में साथी व्यापारियों अजय यादव और विनोद शर्मा के समझाने और हौसला देने पर विमल मांडोत थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस की कार्रवाई

​माणक चौक थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

See also  Ratlam News : महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा,साढे तीन हजार का लगाया जुर्माना ; पीड़िता को बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर ले गया था आरोपी - डीएनए रिपोर्ट थी धनात्मक

​”व्यापारी की शिकायत पर बंटी गुगलिया और चयन सोनी के खिलाफ अवैध वसूली और धमकी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।”
पी.आर. डावरे, टीआई, माणक चौक थाना

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com