AAJ24

[state_mirror_header]

वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त — अवंती विहार पुल का भव्य लोकार्पण!…

Priyanshu Ranjan

जनसेवा और प्रतिबद्धता का प्रतीक बना 30 लाख की लागत से निर्मित पुल

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी के अथक प्रयासों और जनसमर्पित दृष्टिकोण का परिणाम आज अवंती विहार, आनंद नगर और कविता नगरवासियों को मिला — जब वर्षों से लंबित पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर उसका लोकार्पण संपन्न हुआ।

- Advertisement -

यह पुल केवल एक संरचना नहीं, बल्कि एक ऐसा माध्यम है जो जन-जीवन को राहत और सुविधा देने के लिए मिश्रा जी की दूरदृष्टि और कर्मठता का प्रमाण बन गया है। बरसात में जलभराव और आवागमन बाधित होने की जो समस्या दशकों से क्षेत्रवासियों को परेशान कर रही थी, उसका अब स्थायी समाधान हो चुका है।

- Advertisement -

₹30 लाख की लागत से निर्मित यह पुल अब आम जन के लिए पूर्ण रूप से सुगम मार्ग उपलब्ध कराता है। यह निर्माण कार्य केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि मिश्रा जी के जमीनी जुड़ाव और समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण है।

लोकार्पण समारोह में नगर निगम कमिश्नर, जोन कमिश्नर श्री संतोष पांडे, एमआईसी सदस्य श्री संतोष साहू, पार्षदगण श्री प्रदीप जैन और श्री राजेश गुप्ता, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर कहा —

“मेरा कर्तव्य है कि हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचे। यह पुल केवल एक शुरुआत है, हम उत्तर विधानसभा को आधुनिक, सुरक्षित और समृद्ध बनाकर ही रुकेंगे।”

जनसेवा को ही धर्म मानने वाले मिश्रा जी ने पुनः यह सिद्ध कर दिया कि जब नेतृत्व में संकल्प और संवेदना हो, तो वर्षों पुरानी समस्याएं भी कुछ ही दिनों में हल हो सकती हैं।

See also  नारी सशक्तिकरण में टसर धागाकरण निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका...
Share This Article