AAJ24

[state_mirror_header]

विक्रमोत्सव 2026: उज्जैन में आज शाम सजेगा अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन ; अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

देश की विख्यात कवयित्रीगण अपनी रचनाओं से ‘नारी शक्ति’ को करेंगी नमन -7 मार्च, रात्रि 8:00 बजे कालिदास अकादमी में होगा आयोजन

- Advertisement -

IMG 20260307 WA0002

उज्‍जैन, 0 7मार्च। विक्रमोत्सव 2026 के भव्य आयोजनों की श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च (शनिवार), रात्रि 8:00 बजे से ‘नारी शक्ति’ पर केंद्रित एक भव्य अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम कालिदास संस्कृत अकादमी के बहिरंग में संपन्न होगा।

विक्रमोत्सव आयोजन समिति के सदस्य राजेश सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में देश की ख्यातनाम कवयित्रीगण काव्य पाठ करेंगीकार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य, ओज, श्रृंगार, देशभक्ति और करुणा के विविध रंगों से सजी रचनाओं, गीतों और गजलों की प्रस्तुति होगी।

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने शहर के समस्त रसिक श्रोताओं और साहित्य प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नारी शक्ति को समर्पित इस साहित्यिक अनुष्ठान को सफल बनाएं।

सम्मेलन में आमंत्रित प्रमुख कवयित्रीगण में बलजीत कौर ‘तन्हा’ (नई दिल्ली), मीरा दीक्षित (हाथरस), मोनिका हटेला (भुज), शिवांगी शर्मा (भोपाल), श्रद्धा शौर्य (नागपुर), आभा श्रीवास्तव (प्रयागराज), प्रियंका मिश्रा (कटनी) श्वेता सिंह (बड़ोदरा) शामिल है।

See also  MP/श्रमजीवी पत्रकार किसी की बपौती नहीं - डॉ चिराग छाजेड़, यहां एक रजिस्टर्ड पत्रकार संघ है - श्री ओझा : भ्रामक खबरें फैलाने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई
Share This Article