Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

प्रतापपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, सात गिरफ्तार; नकदी के साथ छह वाहन जब्त

सुजीत कुमार दत्ता

99 हजार 600 रुपये बरामद, तीन स्कूटी, दो बाइक और एक ओमनी कार भी पुलिस ने कब्जे में ली

सूरजपुर। प्रतापपुर में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सूने मकान में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 99 हजार 600 रुपये नकद के अलावा तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल, एक ओमनी कार और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, 27 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतापपुर बस स्टैंड के पास स्थित एक सूने मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की दबिश के दौरान वहां जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया गया।

- Advertisement -

इन सात लोगों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में नंदकेश्वर पैंकरा (35), ग्राम कोनी थाना पस्ता, अब्दुल रज्जाक (38) निवासी प्रतापपुर, मोहम्मद जाहिद (44) निवासी प्रतापपुर, बबलू इराकी (40) ग्राम कदोरा चौकी डबरा, सुनील कुमार (31) ग्राम डबरा चौकी डबरा, आशीष कुमार (19) ग्राम पहिया थाना चंदौरा और बसंत कुमार (30) ग्राम सेमरा शामिल हैं।

नकदी से लेकर वाहन और मोबाइल तक जब्त

पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के पास से कुल 99,600 रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल, एक ओमनी कार, सात मोबाइल फोन और ताश की पत्तियां जब्त की गईं।

मामले में थाना प्रतापपुर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

See also  KCC लोन माफी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई ग्रामीणों से धोखाधड़ी कबूली

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई से प्रतापपुर क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है।

Share This Article