Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंबेडकर को लेकर संसद में हंगामा

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली , संसद के शीतकालीन सत्र का आज बुधवार को 18वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में अंबेडकर के अपमान को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने सदन में जय भीम के नारे लगाए। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

- Advertisement -

कांग्रेस और अन्य विपक्ष के सांसदों का आरोप है कि, गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। एक दिन पहले मंगलवार का राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह संविधान पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, अगर वे (कांग्रेस) जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती।

- Advertisement -

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने संसद के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। उधर केंद्रीय मंत्री अुर्जन राम मेघवाल ने लोकसभा में कहा कि, कांग्रेस का अपमान करने का इतिहास रहा है, आज ये ढ़ोंग कर रहे हैं।

See also  एक हैं तो सेफ हैं... लोकसभा की हार के बाद बीजेपी के पक्ष में कैसे बदला माहौल , जानिए इनसाइड स्टोरी
Share This Article