Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बच्चों को जहर देकर कपल ने सुसाइड किया ,जानें पूरा मामला

Aaj 24
By Aaj 24

बेंगलुरु। में सोमवार को एक ही परिवार 4 लोगों के शव घर से बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर दिया। इसके बाद फांसी लगा ली। यूपी के प्रयागराज का रहने वाला अनूप कुमार (38), पत्नी राखी (35), बेटी अनुप्रिया (5) और बेटा प्रियांश (2) के साथ रहता था। अनूप निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट था। सोमवार सुबह उनके घर काम करने वाली महिला आई हुई थी।

- Advertisement -

धार्मिक समारोह का लिया गलत फायदा: ओडिशा के मलकानगिरी में जादू-टोना करने वाले छत्तीसगढ़ के छह लोग गिरफ्तार

- Advertisement -

उसने बेल बजाई, लेकिन अनूप के घर दरवाजा नहीं खुला। उसने पड़ोसियों को बताया। उन लोगों ने भी कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर दरवाजा खोला गया। पुलिस के मुताबिक अनूप और राखी के शव फांसी के फंदे पर लटके थे। दोनों बच्चों के शव जमीन पर थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घर को सील किया गया है।

See also  नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ के बाद अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता लापता, 80 सदस्यीय दल से टूटा संपर्क
Share This Article