Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

आईजी दीपक झा के नेतृत्व में पुलिस विभाग ने सरगुजा रेंज में शुरू किया “स्मार्ट कॉप फिट कॉप 2.0”

Priyanshu Ranjan

अम्बिकापुर। पुलिस की वर्दी में न सिर्फ ताकत, बल्कि फिटनेस का भी दम दिखेगा, दरअसल सरगुजा रेंज आईजी आईपीएस दीपक कुमार झा के नेतृत्व में ‘स्मार्ट-कॉप फिट-कॉप 2.0’ अभियान की शुरुआत हुई है। सोमवार 3 नवंबर 2025 को ग्राम केपी के सीआरपीएफ कैंप में इस फिटनेस मिशन को हरी झंडी दिखाई गई। मकसद साफ- पुलिस के जांबाजों को शारीरिक-मानसिक रूप से इतना मजबूत बनाना कि वे तनाव भूलकर जनसेवा में कोई कसर न छोड़ें।

- Advertisement -

एक महीने का ‘ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज’: योग से डाइट तक, सब कुछ कवर

- Advertisement -

यह 30 दिनों का सुपरचार्ज्ड प्रोग्राम पुलिसकर्मियों को योग, व्यायाम, ध्यान, संतुलित खान-पान और लाइफस्टाइल टिप्स सिखाएगा। फिटनेस एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों की नजर में हर जवान का फिटनेस टेस्ट होगा-जिसमें फिटनेस असेसमेंट, बीएमआई मूल्यांकन से लेकर पर्सनल इम्प्रूवमेंट प्लान शामिल हैं। आईजी दीपक कुमार झा ने कहा, एक फिट पुलिस बल ही सच्चा स्मार्ट पुलिस बल है। हम चाहते हैं कि हर जवान फिजिकली फिट, मेंटली स्ट्रॉन्ग और इमोशनली बैलेंस्ड हो। फिटनेस सिर्फ बॉडी नहीं, सोच और स्टाइल की फ्रेशनेस भी है!

सभी जिला स्तर पर हफ्तावार ‘फिटनेस फिक्स’: रिपोर्ट से सम्मान तक

अभियान में हर जिले में वीकली फिटनेस रिपोर्ट, हेल्थ चेकअप और मोटिवेशनल सेशंस का तड़का लगेगा। महीने के अंत में टॉप परफॉर्मर्स को शाबाशी के साथ सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस मिलेगा। पहले बैच में रेंज के 53 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी ने कमर कस ली है- ये तो बस शुरुआत है, आने वाले दिनों में सरगुजा पुलिस रेंज अब ‘फिट इंडिया’ का असली चैंपियन बनेगी।

See also  नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में 588 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट से लेकर इंजीनियर्स को मौका, स्टाइपेंड 15000 से ज्यादा
Share This Article