भरत शर्मा की रिपोर्ट

भवन स्वामी ने स्वयं अपने मकान के चिन्हित भाग को हटाने की कार्यवाही की

उज्जैन 21 फरवरी शनिवार को नगर निगम द्वारा छत्रीचौक पानी की टंकी से होते हुए ढाबा रोड, सत्यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है जिसमें भवन स्वामियों द्वारा मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में सहयोग करते हुए स्वयं द्वारा अपने मकान के चिन्हित भाग को हटाने की कार्यवाही की जा रही है, उक्त स्थल पर चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ होने से ट्रैफिक डायवर्शन रहेगा नागरिकों से अपील है कि अन्य मार्गो से आवागमन करें और असावधानी से बचें

निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा मार्ग चौड़ीकरण कार्य में संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया है कि चौड़ीकरण कार्य भवन स्वामी द्वारा स्वयं द्वारा शहर विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रारंभ किया गया है कार्य में गति लाने हेतु अपने संसाधनों का उपयोग करें रात्रि में भी कार्य किया जाए साथ ही संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को समस्या ना हो इसलिए जितना तोड़ाई का कार्य होता जा रहा है तत्काल मलवा उठाने का कार्य करें, नालियों की नियमित सफाई करवाई जाए, किसी भी प्रकार से पानी का लीकेज ना हो इसके लिए लीकेज संधारण की टीम उपस्थित रहे प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहे इस बात का विशेष ध्यान रखें

शनिवार से प्रारंभ किए गए मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, कार्यपालन यंत्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, सहायक यंत्री डीएस परिहार द्वारा निरीक्षण किया गया साथ ही दुकानदारों को शीघ्र दुकान खाली करने के निर्देश दिए ताकि कार्य को प्रारंभ किया जा सके



