AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन/प्रसिद्ध अभिनेत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद जयाप्रदा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन ; नंदी हाल में पहुंचकर किया पूजन – अभिषेक,मंदिर समिति के द्वारा हुआ स्वागत सम्मान

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260320 WA0088

- Advertisement -

उज्जैन: प्रसिद्ध अभिनेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद जयाप्रदा ने भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।

शुक्रवार सुबह जयाप्रदा महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। सबसे पहले उन्होंने नंदी हाल में पहुंचकर नंदी जी का पूजन और अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने वहीं बैठकर भगवान महाकाल का जाप भी किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जयाप्रदा ने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उन्हें देखा और उनके साथ भगवान के दर्शन का लाभ लिया।

बताया जा रहा है कि जयाप्रदा पहले भी कई बार उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी हैं और उनकी भगवान महाकाल में गहरी आस्था है।पूजा अभिषेक के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में भी दर्शन किए।

दर्शन पूजन के बाद मंदिर समिति के द्वारा अभिनेत्री जयाप्रदा का स्वागत सम्मान किया गया।

See also  ISRO और एलन मस्क की कंपनी के बीच मेगा डील भारत की सबसे एडवांस सैटेलाइट को लॉन्च करेगी Spacex
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com