AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन/निगम आयुक्त ने किया मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण : कंठाल से सतीगेट एवं ढाबा रोड पर चल रहे कार्य शीघ्र पूर्ण करें एवं नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो – अभिलाष मिश्रा

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

उज्जैन/निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा रविवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ कंठाल चौराहा से सतीगेट तक प्रारंभ किए गए सीवर के कार्यों एवं छत्री चौक पानी की टंकी से ढाबा रोड तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया

IMG 20260222 WA0088

निरीक्षण के दौरान आयुक्त मिश्रा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंठाल चौराहा से सतीगेट तक सीवर का कार्य प्रारंभ किया गया हे उक्त क्षेत्र व्यावसायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है इसीलिए शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए ताकि क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को उक्त कार्य से अवगत करवाया जाए ताकि उन्हें भी कार्य की जानकारी रहे

IMG 20260222 WA0089

इसके पश्चात आयुक्त द्वारा छत्री चौक पानी की टंकी से ढाबा रोड तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया उक्त क्षेत्र में भवन स्वामी द्वारा स्वयं द्वारा अपने चिन्हित भाग को हटाने की कार्यवाही की जा रही है नगर निगम के अधिकारी और कार्य के ठेकेदार अपने संसाधनों के साथ उपस्थित रहे जहां आवश्यकता लगे तोड़ाई के कार्य में सहयोग प्रदान करें साथ ही मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेड लगाकर कार्य संपादित करें कार्य के बाद तत्काल मलवा उठाने का कार्य, नालियों की सफाई का कार्य करें ताकि क्षेत्र के नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो

IMG 20260222 WA0087

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, सहायक आयुक्त प्रदीप सेन, उपयंत्री राजेंद्र रावत, पूजा जायसवाल उपस्थित रहें

See also  रतलाम/नियुक्ति- मनोनयन : जगदीश चौहान बने उज्जैन संभाग सचिव ,शिवसेना मध्यप्रदेश ने की घोषणा
Share This Article