Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सिलफिली और भटगांव के दो युवकों का भारतीय थल सेना में चयन, गाँव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत,,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। जिले के खुटनपारा सिलफिली और भटगांव के दो युवकों ने भारतीय थल सेना में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों जवानों की पहली पोस्टिंग जम्मू–कश्मीर में हुई है। कुछ दिनों की छुट्टी पर वे जब अपने गाँव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

- Advertisement -

युवकों ने अपने परिजनों के साथ श्रीश्री राधा गोविन्द मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गाँव में वंदे मातरम गीत के साथ उनका स्वागत किया गया। स्कूल के बच्चों ने फूल-मालाएं पहनाकर दोनों जवानों को सम्मानित किया। ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
See also  धार्मिक समारोह का लिया गलत फायदा: ओडिशा के मलकानगिरी में जादू-टोना करने वाले छत्तीसगढ़ के छह लोग गिरफ्तार
Share This Article