Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

री नीट की परीक्षा को लेकर सूरजपुर के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल,

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

सूरजपुर । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को लेकर देशभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। री-नीट को लेकर छात्रों में खुशी और गम दोनों तरह की भावनाएं देखने को मिल रही हैं।
जानकारी के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सामने आई अनियमितताओं, पेपर लीक और कुछ परीक्षा केंद्रों पर गड़बडि़यों की शिकायतों के बाद संबंधित एजेंसियों एवं न्यायालय के निर्देश पर दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। री-नीट का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी अवसर उपलब्ध कराना बताया जा रहा है। री-नीट को लेकर सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, केवल वही अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले से नीट के लिए आवेदन किया था। नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, छात्रों की प्रतिक्रिया भी मिश्रित दिखाई दे रही है, जिन अभ्यर्थियों को पहले परीक्षा में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं होने की आशंका थी, वे इस फैसले से खुश हैं क्योंकि उन्हें तैयारी सुधारने का एक और मौका मिल जाएगा, वहीं जिन छात्रों का प्रदर्शन पहले बेहतर रहा था, वे दोबारा परीक्षा और बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि री-नीट के बाद मेरिट सूची में बड़ा बदलाव संभव है और प्रतिस्पर्धा पहले से अधिक कठिन हो सकती है। ऐसे में विद्यार्थियों को पुराने परिणामों में उलझने के बजाय नई रणनीति के साथ तैयारी करने की सलाह दी जा रही है।

IMG 20260514 WA0032सूत्रों के मुताबिक परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं को ही मानें। शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि दोबारा परीक्षा कराने के निर्णय से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों का भरोसा मजबूत होगा। हालांकि बदलते घटनाक्रमों के कारण छात्रों और अभिभावकों के बीच तनाव और असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है।
अब सभी की नजर आगामी आधिकारिक घोषणा और री-नीट के आयोजन पर टिकी हुई है।

- Advertisement -
Share This Article