AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन में कल से शुरू होगी पहली अंतर्राष्ट्रीय रैपिड रैटिंग शतरंज प्रतियोगिता :देश विदेश के 300 से अधिक खिलाड़ी करेंगे शिरकत,: दो लाख रूपए कैश प्राइज टूर्नामेंट

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

उज्जैन – उज्जैन के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। उज्जैन में पहली बार फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन 21 व 22 मार्च को होगा। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और एमपी चैस एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में उज्जयिनी जिला शतरंज संघ, उज्जैन द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ अन्य देशों के शतरंज खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है

- Advertisement -

शतरंज स्पर्धा के टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. ए.के. पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 व 22 मार्च 2026 को होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के लिए 200000 (दो लाख) रूपए के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। साथ ही खिलाड़ियों को 80 आकर्षक ट्रॉफियां व मैडल्स प्रदान किए जाएंगे। स्पर्धा का आयोजन कान्हा परिसर, इंदौर रोड पर किया जा रहा है

उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के सचिव महावीर जैन ने बताया कि इस स्पर्धा में 05 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्पर्धा में ग्रेंड मास्टर, इंटरनेशलन मास्टर्स, वूमन ग्रेंड मास्टर, वूमन इंटरनेशलन मास्टर्स भी सम्मिलित होंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं और उज्जैन का गौरव बढ़ाएं।

उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ ने जानकारी प्रदान की कि स्पर्धा में शतरंज खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई पुरस्कार रखे गए हैं। खासतौर से उज्जैन के शतरंज खिलाड़ियों के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ उज्जैन, बेस्ट ऑफ एमपी के पुरस्कार रखे गए हैं। श्री कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 21 मार्च शनिवार को स्पर्धा का शुभारंभ एमपी चैस एडहॉक कमेटी के कन्वेनर आईएम अक्षत खम्पारिया, पूर्व कुलपति ओरियंटल यूनिर्वसिटी डॉ सुनील के सोमानी, एमपी चैस एडहॉक कमेटी के सदस्य अनिल फतेहचंदानी, उज्जैन के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कात्यायन मिश्र और डॉ जया मिश्रा द्वारा किया जाएगा। फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज स्पर्धा में 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

See also  उज्जैन की फैक्ट्रियों में श्रमिकों पर अत्याचार का खुला खेल : टावर चौक से शिवसेना की हुंकार, 12 घंटे काम, कम मजदूरी,PF–ESIC घोटाला, महिला श्रमिकों का शोषण उजागर
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com