AAJ24

[state_mirror_header]

“नए दौर की शुरुआत: 10 आधुनिक टाउनशिप का शुभारंभ”

Priyanshu Ranjan

आगरा. 10 टाउनशिप का भूमि पूजन एवं शिलान्यास को लेकर सीएम योगी ने खुशी जाहिर किया है. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ऐतिहासिक वैभव और वैश्विक विरासत को सहेजे आगरा की पावन धरा पर आज विकास के एक नए अध्याय का शुभारंभ होने जा रहा है.

- Advertisement -

सीएम योगी ने आगे कहा, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण-नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रेटर आगरा योजना (रायपुर-रहनकलां) में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 टाउनशिप का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा, साथ ही जनपद आगरा के विकास को नई गति प्रदान करती विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा.

- Advertisement -

आगे सीएम योगी ने ये भी कहा कि यह पहल आगरा की विरासत को संभालते हुए उसे आधुनिकता से जोड़ने का प्रयास है, ताकि शहर और अधिक व्यवस्थित हो, सुविधाएं बढ़ें और लोगों का जीवन बेहतर बन सके.

See also  रतलाम/आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारवार्ता का आयोजन ; भाजपा युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए मना रही काला दिवस - राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर
Share This Article