Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

फरार नशीली इंजेक्शन सप्लायर को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

Priyanshu Ranjan

पूर्व में 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन के साथ विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 पकड़े गए थे

- Advertisement -

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के नशे के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम 19 अक्टूबर 25 को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर नशीली इंजेक्शन के विक्रेता राही खान के कब्जे से 48 नग नशीली इंजेक्शन एवं सप्लायर मोहरमनियां, पवन पाटिल व 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा। मोहरमनियां के कब्जे से से 252 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया। मामले में 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के कुल 300 नग नशीली इंजेक्शन जप्त करते हुए विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 के विरूद्ध धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। इस मामले में एक आरोपी श्रवण कुमार फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।

- Advertisement -

चौकी बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी श्रवण कुमार पिता स्व. मानसाय उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जमड़ी थाना झिलमिली को पकड़ा। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, अशोक केंवट, अनिल विश्वकर्मा, अशोक सिंह, रामकुमार सिंह व महिला आरक्षक पूनम सिंह सक्रिय रही।

See also  Ratlam News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुई पत्थर बाजी , कार के आगे के कांच टूटे;पीड़ित व्यक्ति ने धामनोद चौकी में करवाई शिकायत दर्ज
Share This Article