Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, बिजनेस में होगी वृद्धि

Aaj 24
By Aaj 24

पंचांग के अनुसार, माघ के महीने में कुंभ संक्रांति का पर्व 12 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से कारोबार में वृद्धि होती है। घर और परिवार में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। साथ ही कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इससे व्यक्ति को सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

- Advertisement -

माघ माह के आखिरी दिन यानी माघ पूर्णिमा (12 फरवरी) को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव अगले महीने यानी 13 मार्च तक रहेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन का अच्छा प्रभाव 2 राशियों पर पड़ेगा। इन राशियों को सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही बिजनेस में वृद्धि होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर से किस राशि के जातकों को कौन से लाभ मिलेंगे?

- Advertisement -

CG में फर्जी ACB अधिकारी गिरफ्तार : कार रोका तो पुलिसकर्मियों काे धमकाने लगा आरोपी

मेष

सूर्य गोचर का प्रभाव मेष के जातकों पर देखने को मिलेगा। वित्तीय क्षेत्र में लाभ मिलेगा। किसी चीज में किया इन्वेस्टमेंट अच्छा रहेगा। करियर में की गई मेहनत रंग लाएगी और जल्द ही सफलता मिलेगी। जॉब के सेक्टर में सीनियर लोगों से मदद मिलेगी। साथ ही आपके द्वारा किए गए काम की तारीफ होगी। बिजनेस में लोगों से मदद मिलेगी, जिसकी वजह से बिजनेस में अधिक वृद्धि के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चल रही खराब आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।

See also  CWC Recruitment 2024: यहां मैनेजमेंट ट्रेनी समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, 12 जनवरी तक करें आवेदन

सिंह

इसके अलावा सिंह राशि के जातकों को सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पाचन से जुड़ी समस्या दूर होगी। कारोबार में किया गया इन्वेस्टमेंट में लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष से छुटकारा मिलेगा। मनचाही जॉब लगने के योग बन रहे हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न

अगर आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो रोजाना स्नान करने के बाद जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और रुके हुए जल्द पूरे होंगे।

इन मंत्रों का करें जप

ऊँ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात्।।

ऊँ सप्ततुरंगाय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि तन्नो रवि: प्रचोदयात्।।

Share This Article