Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अब हाईटेक होगी अपराध जांच: सरगुजा पुलिस के 102 विवेचकों को मिले सैमसंग स्मार्टफोन

Priyanshu Ranjan

ई-साक्ष्य संकलन, रियल टाइम रिपोर्टिंग और नई आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा तकनीकी सहयोग

अंबिकापुर। अपराध अनुसंधान को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में सरगुजा पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा ASUMP Scheme 2025-26 के तहत उपलब्ध कराए गए 102 सैमसंग स्मार्ट मोबाइल जिले के विवेचकों को वितरित किए गए। इससे अब अपराधों की जांच अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित होगी।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 102 विवेचकों को स्मार्ट मोबाइल सौंपे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ई-साक्ष्य का सुरक्षित और त्वरित संकलन बेहद जरूरी है। अब विवेचक घटनास्थल से ही फोटो, वीडियो, ऑडियो, लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्य रियल टाइम में सुरक्षित रूप से दर्ज कर सकेंगे, जिससे जांच की गुणवत्ता और न्यायालय में साक्ष्यों की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

मोबाइल वितरण के बाद विवेचकों को डिजिटल साक्ष्य संकलन, ई-साक्ष्य प्रबंधन और डेटा सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही तकनीकी सहायता और डेटा सुरक्षा के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था भी लागू की जाएगी।

सरगुजा पुलिस का मानना है कि स्मार्ट तकनीक के उपयोग से अपराध अनुसंधान तेज, पारदर्शी और अधिक प्रभावी होगा, जिससे आम लोगों को समयबद्ध न्याय दिलाने में भी मदद मिलेगी।

See also  अंबिकापुर–बनारस रोड पर बीच सड़क बर्थडे पार्टी, 7 युवक गिरफ्तार,
Share This Article