Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर: आबकारी विभाग की कार्रवाई, 8,352 नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार..

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

सूरजपुर जिले में आबकारी विभाग ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर के मार्गदर्शन में विभाग की टीम गश्त पर थी।

- Advertisement -

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंच मंदिर पारा, कब्रिस्तान मोहल्ला क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से नशीले कैप्सूल बेच रहा है। सूचना पर आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी और मो. रोशन (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

आरोपी के पास से 8,352 नग SPASMO-PROXYVON (ट्रामाडोल) नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा सहित टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

See also  अंबिकापुर के ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ से 15 अपचारी किशोर फरार, 5 पकड़े गए, 2 लौटे — 8 अब भी लापता
Share This Article