सूरजपुर उच्च शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करने का लक्ष्य रखने वाली चांदनी-बिहारपुर के ग्राम खासपारा की मेधावी छात्रा कुमारी कल्पना गुप्ता को जिला प्रशासन की पहल से आगे की पढ़ाई हेतु आवश्यक अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश पर छात्रा का प्रवेश स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर में सुनिश्चित किया गया तथा छात्रावास में आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई।
मेधावी छात्रा कुमारी कल्पना गुप्ता को कलेक्टर रैना जमील ने स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में किया प्रवेश सुनिश्चित,