Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

श्री तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की मौत, 40 घायल

Aaj 24
By Aaj 24

तिरुपति, आंध्र प्रदेश। 10 जनवरी 2025: तिरुमला के श्री तिरुपति मंदिर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट काउंटर पर भगदड़ मच गई। इस घटना में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

- Advertisement -

CG BREAKING : पत्रकार मुकेश हत्याकांड : 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए चारों आरोपी

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?
हादसा बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब शुक्रवार से शुरू होने वाले 10 दिवसीय विशेष वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए श्रद्धालुओं को टिकट बांटे जा रहे थे। इस आयोजन के तहत भक्तों को मंदिर के वैकुंठ द्वार से प्रवेश करने का अवसर मिलता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

टिकट वितरण के लिए मंदिर प्रशासन ने 91 काउंटर खोले थे, लेकिन काउंटरों पर लगभग 4,000 श्रद्धालु जमा हो गए थे। भारी भीड़ के कारण टिकट वितरण में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

कैसे हुई भगदड़?
हादसा तब हुआ जब भीड़ में खड़ी एक महिला बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए गेट खोलकर बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग गेट से अंदर घुसने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। यह स्थिति और बिगड़ गई, जब लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे।

भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े और उनके ऊपर अन्य लोग चढ़ते चले गए। इस भगदड़ में बेहोश महिला की भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान और घायलों का इलाज
मृतकों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। उनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  हादसे का शिकार होते-होते बची दुर्ग आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस
Share This Article