Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन : नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम। श्रीराम एवं हनुमान प्रखंड के संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा रविवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान ताल से दौड़ का शुभारंभ शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा किया गया। दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए राम मंदिर पर संपन्न हुई।

- Advertisement -

जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए संकल्प लिया

कार्यक्रम में जिला मंत्री गौरव शर्मा, सह मंत्री अक्षय गोमे, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टाक, जिला सुरक्षा प्रमुख सोहम कटारिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला सह गोरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, जिला विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पवार, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, जिला बाल उपासना प्रमुख लखन वर्मा, प्रखंड और खंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  Ratlam News/रात को बाइक पर की गश्त, एसपी अमित कुमार ने : औ. क्षैत्र में ढाबे पर मारा छापा, दिया थाना प्रभारी को नोटिस
TAGGED:
Share This Article