AAJ24

[state_mirror_header]

धार जिले में सड़क हादसा ; रतलाम के हिस्ट्रीशीटर हर्ष उर्फ कटोरा की मौत,पेड़ से टकराई बाइक : 16 से ज्यादा केस और वसूली का था आरोपी

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039रतलाम। धार जिले के बदनावर तहसील अंतर्गत कोद-बिड़वाल मार्ग पर सड़क हादसे में रतलाम के पीपल चौक निवासी 21 वर्षीय हर्ष उर्फ कटोरा पुत्र संतोष पंवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम उपरांत शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव इंदौर के देपालपुर ले गए।

- Advertisement -

Screenshot 20260222 1848062

जानकारी के अनुसार हर्ष अपनी नानी के यहां बिड़वाल में रह रहा था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बाइक से कोद-बिड़वाल मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान मार्ग पर एक मोड़ के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक देखी। समीप की झाड़ियों में हर्ष को मृत अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हर्ष के जबड़े सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण मोड़ पर संतुलन बिगड़ना बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

22 02 2026 harsh alias katora 22feb

आपराधिक रिकॉर्ड

मालूम हो कि हर्ष रतलाम के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास के 2, अवैध वसूली के 4, एट्रोसिटी एक्ट का 1 तथा आम जनता से मारपीट के 9 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।

See also  रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य सभा की ली बैठक, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय,
Share This Article