Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के अभिभाषकों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा ;अधिवक्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले और देशभक्ति के नारों से गूंजा जिला न्यायालय परिसर

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,जिला अभिभाषक संघ, रतलाम के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई | सैकड़ों अधिवक्ता बंधु ऐतिहासिक उत्साह और जोश के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले और देशभक्ति के नारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा।

- Advertisement -

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर किया। इस अवसर पर अन्य न्यायाधीशगण भी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा जिला न्यायालय परिसर, रतलाम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कोर्ट चौराहे पर सम्पन्न हुई।

मार्ग में अधिवक्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम्’ के जयघोष से जनमानस में देशप्रेम की अलख जगाई। समापन पर सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन कर अमर बलिदानियों को नमन किया और संविधान एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दोहराया

See also  रतलाम /MPPSC SET परीक्षा में सिख छात्रा की पगड़ी व कृपाण उतरवाने पर हंगामा : सिख समाज केंद्र पर पहुंचे दर्ज कराई आपत्ति,प्रशासन ने मांगी माफी
Share This Article