भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम। रतलाम ट्रॉफी 2026 रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का दूसरे दिन बुधवार को दो बत्ती स्थित नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुआ।

दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला स्पर्धा का पहला मुकाबला डिफेंडर एवं ब्रदर्स टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिफेंडर टीम ने 8 ओवर में 87 रन का लक्ष्य रखा और मुकाबला अपने नाम किया,दूसरा मैच बाबुस एवं सुखेड़ा टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बाबुस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। बाबुस ने खबर लिखने तक 8 आवर में 64 रन का लक्ष्य दिया,तीसरा मुकाबला शेरानी एवं इंडियन गोल्ड टीमों के बीच देर रात 11 बजे बाद शुरू हुआ रोमांचक ढंग से खेला गया

समिति सदस्य पीयूष कप्तान ने बताया कि मैचों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी मोनू पड्या, राजकुमार रुद्र एवं मोहित ने निभाई,जबकि स्कोरिंग निलेश एवं सारांश द्वारा की गई

बुधवार को मैचों के मुख्य अतिथि नगर निगम एमआईसी सदस्य दिलीप गांधी रहे। विशेष अतिथियों में रामलाल डाबी, भगत सिंह भदोरिया, राजू सोनी एवं पप्पू पुरोहित उपस्थित रहे। आयोजक अक्षय संघवी के साथ संरक्षक अशोक जैन लाला, पीयूष कप्तान, ओम जाट एवं हितेश बरमेचा मंचासीन रहे। अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल द्वारा अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं मोतियों की माला से स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
आयोजकों के अनुसार गुरुवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच कल्टर नाइट एवं वंदे मातरम के बीच, दूसरा उम्र फेमस एवं एमपी फोर्स के मध्य तथा तीसरा मुकाबला रिलायबल एवं सेठ 11 टीमों के बीच खेला जाएगा।
इस अवसर परसमिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, , तन्मय राठौड़, किशन सोनी एवं अजय सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे
उक्त जानकारी समिति सदस्य पीयूष कप्तान ने दी