भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम /रतलाम ट्रॉफी 2026” रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 3 फरवरी से 14 फरवरी तक पोलो ग्राउंड नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित स्पर्धा में 32 टीमें भाग ले रही हैं। खेल भावना को बढ़ावा देना के लिए यह प्रारंभिक मैच रखा गया है

12 दिवसीय चलने वाली इस स्पर्धा के सभी मुकाबले रात्रिकालीन होंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद मिलेगा आयोजक अक्षय संघवी ने बताया कि इस आयोजन का उद्वेष्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, नई प्रतिभाओं को मंच देना एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है।आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए और उपविजेता (द्वितीय पुरस्कार) को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पुरस्कारों की भी झड़ी रहेगी। मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले खिलाड़ी को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया जाएगा। वहीं, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को कूलर और फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच को फ्रिज पुरस्कार में मिलेगा। इसके अलावा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट फील्डर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
यह आयोजन अपने 10वें सफल वर्ष में प्रवेश कर चुका है। विगत कई वर्षों से यह प्रतियोगिता अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, अनुशासित खेल भावना एवं रोमांचक मुकाबलों के कारण शहर की सबसे लोकप्रिय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में जानी जाती है।
आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता की एक विशेष आकर्षण यह भी है कि दर्शक दीर्घा में मैच के दौरान शानदार कैच पकड़ने वाले दर्शक को भी विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिससे दर्शकों की भागीदारी और उत्साह और अधिक बढ़ेगा आयोजक समिति तैयारियों में ओम जाट, पियुश सांकला, हितेष बरमेचा .वसीम खान सहित मंडल के सदस्य जुटे हुए हैं
इस तरह होंगे मैच
ग्रुप ए में बाबूस क्रिकेट क्लब व सुखेड़ा स्पाटन, कल्टर नाइट व वंदे मातरम, ब्रदर्स 11 व डिफेंडर, इंडियन गोल्ड व शेरानी के बीच मुकाबले होंगे।
इसी तरह ग्रुप बी में अंबर व अली बायज, मां कालका व सुपर काप्स, आरसीसी क्लब व स्टार इलेवन, फाइट क्लब व श्री 11, ग्रुप सी में रिलायबल व सेठ 11, मातो श्री व बीसीसी क्लब, एमपी पुलिस व एवेंजर, उमर फेमस (नयापुरा) व एमपी फोर्स के बीच जबकि ग्रुप डी में जवाहर व गुरु बायज, फाइनेंस 11 व कोहिनुर, मां अंबे व आपका अपना, यंग स्टार व फोर यू के बीच मैच होगा। पहला सेमीफाइनल ग्रुप ए व डी के बीच जबकि दूसरा ग्रुप बी व सी के बीच खेला जाएगा।



