भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम, 12 फरवरी नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2026 में बुधवार को खेले गए मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

गुरुवार के मुख्य अतिथि जैन समाज रत्न एवं राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन विजय मेहता, समाजसेवी एवं डीपी के फाउंडर अरविंद कटारिया, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, अनिल बोहरा एवं सुनील लूनिया रहे। दूसरे मैच के दौरान निमिष व्यास एवं गौरव अजमेर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों का स्वागत आयोजक अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन ‘लाला’, संयोजक सुशील संघवी एवं मंडल सदस्यों द्वारा मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया। समिति की ओर से स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

पहला मैच: स्टार 11 की 5 विकेट से जीत
पहला मुकाबला श्री 11 एवं स्टार 11 के बीच खेला गया। श्री 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। जवाब में स्टार 11 ने 7.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 99 रन बनाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मोहित सिंह बुंदेला को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं अभिषेक चौहान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।

दूसरा मैच: जवाहर की 49 रन से शानदार जीत
दूसरा मुकाबला जवाहर और मां अंबे के बीच हुआ। जवाहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मां अंबे की टीम 9.3 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन ही बना सकी।जवाहर ने 49 रन से जीत दर्ज की। भिंडर को मैन ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा सुशांत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
तीसरा मैच: इंडियन गोल्ड रिलायबल की 33 रन से जीत
तीसरा मुकाबला इंडियन गोल्ड रिलायबल और एमपी पुलिस के बीच खेला गया। इंडियन गोल्ड रिलायबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में एमपी पुलिस की टीम निर्धारित ओवरों में 74 रन ही बना सकी।
इंडियन गोल्ड रिलायबल ने 33 रन से जीत दर्ज की। साकिब खान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
गुरुवार को सेमीफाइनल की होड़
गुरुवार को दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनके विजेता सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे।
1.अंबर क्रिकेट क्लब बनाम स्टार 11
2.सुखेड़ा स्पार्टन बनाम शेरनी 11
पहले मैच में अंबर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। स्टार 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए।
आयोजन समिति रही सक्रिय
आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन ‘लाला’, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी, जतीन उपाध्याय, अक्षत उपाध्याय, मोनू मराठा, अंकित परासिया, रुद्र शर्मा, मोनू पड्या, कमल मेनी काका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समिति सदस्य ओम जाट,पीयूष कप्तान एवं हितेश बरमेचा ने दी।



