AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam : विश्व कप में भारत की विजय होने पर धन्यवाद ज्ञापित ; सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल ने किया चौमुखा महादेव का अभिषेक,गूंजे हर हर महादेव के नारे

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260316 WA0052Ratlam/सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल रतलाम की अध्यक्षा कौशल्या त्रिवेदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा की ओर से बागड़ों का वास स्थित श्री अगर जी के मंदिर में चमत्कारी प्राचीन श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक कर अहमदाबाद में आयोजित क्रिकेट के T20 विश्व कप में भारत की विजय श्री दिलाने पर भगवान चौमुखा महादेव का आभार व्यक्त किया गया। विश्व कप फाइनल मैच के पूर्व सनातन धर्म सभा ने विजय की कामना से एक अभिषेक किया था।

- Advertisement -

IMG 20260314 WA0103

आयोजित इस विशेष अभिषेक के अवसर पर सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी व सनातन धर्म सभा महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राखी व्यास द्वारा श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी तथा इस अभिषेक के यजमान बनने पर त्रिवेदी परिवार को धन्यवाद दिया नित्य अभिषेक आयोजन की श्रृंखला में रविवार को मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तजनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे के तले भारत माता की जय तथा हर हर महादेव के जयकारो के साथ सनातन धर्म तथा राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लिया

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा, अध्यक्ष अनिल झालानी ,ओमप्रकाश त्रिवेदी ,कौशल किशोर द्विवेदी, प्रवीण उपाध्याय , सुभाष शर्मा, राम प्रसाद व्यास, गजेन्द्र पंड्या, सुरेश दवे, कुलदीप त्रिवेदी , श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती रजनी उपाध्याय श्रीमती सुधा शर्मा , श्री मति रानू त्रिवेदी, श्री मति साधना पंड्या, श्री मति सुनीता शर्मा, श्री मति शांता दुबे, श्री मति भावना शर्मा, श्री मति नीता पंड्या, श्री मति अर्चना शर्मा सहित अनेक उपस्थित भक्तजनो ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पंडित हेमंत उपाध्याय के द्वारा संपन्न कराए गए अभिषेक में समिति के संयोजक जुगल पंड्या तथा सनातन धर्म सभा के सदस्य प्रहलाद सोलंकी का सराहनीय सहयोग रहा।

See also  कौन थे वो शिवभक्त, जो मुंह से चढ़ाते थे जल ? परम भक्त ने क्यों रखा शिवलिंग पांव…
Share This Article