Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/श्री टाक महासभा म.प्र महिला मंडल ने मनाया रंगारंग फाग उत्सव: महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक में राधा-कृष्ण भजनों पर किया नृत्य,रंग-गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की दी शुभकामनाएं

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

850828

- Advertisement -

रतलाम । अखिल भारतीय श्री टाक महासभा म.प्र महिला मंडल द्वारा रविवार को रामबाग हनुमान मंदिर में आयोजित रंगारंग फाग उत्सव मनाया संपूर्ण कार्यकारिणी ने राधे कृष्णा की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिला अध्यक्ष ओर फाग उत्सव में पधारे सभी महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर राधा-कृष्ण भजनों पर नृत्य किया फूलों और गुलाल के साथ होली खेली गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकार की पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति रही, जिसने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। भजनों के साथ ढोलक की थाप पर महिलाएं जमकर झूमती नजर आईं। आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखना और महिलाओं के बीच आपसी प्रेम और सामाजिक एकता को बढ़ाना है। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में फूलों और गुलाल से होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रमेश टाक व क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय टाक, महिला मंडल अध्यक्ष संध्या टाक प्रदेश की कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

See also  'हम तुम में इतने छेद करेंगे...' इस खलनायक की कलम से निकला था Salman Khan की 'दबंग' ये आइकॉनिक डायलॉग
Share This Article