AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/संजय चौधरी ने नर्मदा मैया की 108 दिवसीय पद प्रदक्षिणा यात्रा की संपन्न : ग्यारह हिन्दू कन्याओं का निशुल्क विवाह 26 अप्रैल -गौमाताओं के लिए निशुल्क चिकित्सालय प्रारंभ का संकल्प ; श्री चौधरी

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

1ef42eb3335f789d3c572decfc7aaccc

- Advertisement -

रतलाम,23 फरवरी नजर निहाल आश्रम औंकारेश्वर के पूज्य संत अवधूत श्री नर्मदानन्द बाप जी के सान्निध्य में नर्मदा मैया की 108 दिवसीय प्रदक्षिणा यात्रा पूर्ण करने पर संत श्री के शिष्यों नवीन चौधरी व संजय चौधरी द्वारा ग्यारह निर्धन हिन्दू कन्याओं का विवाह कराने का संकल्प लिया गया है। हिन्दू कन्याओं का शुभ विवाह 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

b3ef0a1a046dbf7b4ebda597369432c6

उल्लेखनीय है कि संत श्री नर्मदानन्द बाप जी के पावन सान्निध्य में अन्य शिष्य समुदाय के साथ उनके शिष्य संजय चौधरी ने सपत्नीक नर्मदा मैया की 108 दिवसीय पद प्रदक्षिणा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की थी । नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करने के बाद उन्होने संकल्प लिया कि वे ग्यारह निर्धन हिन्दू कन्याओं का विवाह कराएंगे। इसी के साथ उन्होने गौमाताओं के लिए निशुल्क चिकित्सालय प्रारंभ करने का संकल्प भी लिया है।

आयोजनकर्ता नवीन चौधरी व संजय चौधरी ने बताया कि हिन्दू कन्याओं का विवाह समारोह 26 अप्रैल 2026 को कनेरी रोड स्थित उनके निवास त्रिपुण्ड भवन पर आयोजित किया जाएगा। गौमाताओं के चिकित्सालय का भूमि पूजन भी इसी शुभ अवसर पर संपन्न होगा। इस विशीष्ट आयोजन में पूज्य संत श्री नर्मदानन्द बाप जी के साथ साथ कई विशीष्ट जन उपस्थित रहेंगे। उक्त विवाह समारोह के लिए कन्याओं के नाम लिखवाने के लिए 20 मार्च तक मोबाइल न. 8959071070 और 9669999229 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आयोजनकर्ता चौधरी बन्धुओं ने बताया कि विवाह के लिए हिन्दूू कन्याओं का चयन उनकी आर्थिक और समाजिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा

See also  रतलाम में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट विरोध प्रदर्शन ;सेना का अपमान करने वाला नहीं करेगा झंडा वंदन : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बाजना बस स्टैंड पर फूंका पुतला, ADM शालिनी श्रीवास्तव सौंपा ज्ञापन
Share This Article