AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/सनातन सोशल ग्रुप ऐतिहासिक आयोजन 15 फरवरी को:महाशिवरात्रि पर 251 यजमान एक साथ करेंगे “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्”महारुद्राभिषेक ; 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के आमजन कर सकेंगे दर्शन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

4be2fc0e1c70815ea962c79fc767d28c 1467927766

- Advertisement -

रतलाम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संत महात्माओं के सानिध्य में 15 फरवरी-2026 को सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में 251 यजमान एक साथ बाबा महाकाल का
महारुद्राभिषेक करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के अभिषेक के साथ दर्शन आमजन कर सकेंगे।

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित (एपी) ने बताया 15 फरवरी-2026 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान श्री महाकाल बाबा का महारुद्राभिषेक की तैयारियां की जा रही है। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सानिध्य में धर्मनिष्ठ, जागरुक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 251 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान द्वारा 15 फरवरी-2026 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह 10.00 बजे से सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का ऐतिहासिक स्वरूप में विशाल आयोजन श्री कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में किया जाएगा। विद्वान भूदेवों के द्वारा महारुद्राभिषेक कराया जाएगा।

अभिषेक में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुजन के रतलाम शहर में अलग-अलग स्थानों पर पंजीयन किए जाएंगे। श्रद्धालुजन पावर हाउस रोड स्थित पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का निवास स्थान, थावरिया बाजार चौराहा स्थित गोपाल शर्माजी (टेलर्स), चांदनी चौक स्थित अनिल पुरोहित की एपी ज्वेलर्स, चांदनी चौक स्थित नीलेश सोनी, राममंदिर मार्ग स्थित बजरंग पुरोहित के श्रीलाल टेंट हाउस और दिलीप नगर स्थित रमेश पांचाल के यहां पर अभिषेक के लिए अपने-अपने पंजीयन करवा सकते हैं।

इन्होंने किया आह्वान

सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, राजेश माहेश्वरी, संदीप व्यास, कैलाश झालानी, राजेश दवे, प्रभु राठौड़, अशोक पंड्या, पवन सोमानी, निलेश पटेल, महेंद्र भट्ट, बलवंत भाटी, निमिष व्यास, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, बद्रीलाल परिहार, राजेंद्र पाटीदार, सचिव रवि पंवार, उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, नरेंद्र बाहेती, पप्पू माहेश्वरी, वीरेंद्र अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, हितेश कामरेड, मंगल लोढ़ा, गोपाल शर्मा, रामचंद्र डोई, शांतिलाल गवली, जितेंद्र ठन्ना, रमेश पांचाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, चिराग असरानी, संजय कसेरा, योगेश सोनी, संजय कुमावत, चेतन सोनी, प्रभु सोलंकी, राखी व्यास, दिव्या शर्मा, पूजा वोरा, प्रीति सोलंकी, पूजा शर्मा, शीतल पांचाल, आशा भाटी, शीतल चौहान, राजश्री राठौर, भावना गुर्जर, पदमा उपाध्याय, सीमा अग्रवाल, भारती पाटीदार, नीना नीरंजनी, ज्योति सोनी, प्रीति गोयल, ममता परिहार, ज्योति सोलंकी, टीना सोलंकी, विजया चौहान, मीना सोलंकी आदि ने धर्मनिष्ठ श्रद्धालुजनों से महाकाल बाबा के महारूद्राभिषेक में शामिल होने का आह्वान किया है।

See also  Ratlam News ; शत्रु संवार नवदुर्गा सेवा सीमित हाकिमवाडा ने सौंपा एसपी अमित कुमार आमंत्रण पत्र,गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत
Share This Article