Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/कल निकलेगी तिरंगा रैली, राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच ने की जन सहभागिता की अपील

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 14 मई राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान मे 15 मई को देश के वीर सैनिकों का आत्मबल बढ़ाने के लिए महल वाडा से विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। मंच ने नगर के सभी समाजों, संस्थाओं एवं संगठनों से रैली मे अधिक से अधिक जन सहभागिता की अपील की है।

- Advertisement -

रैली संयोजक पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा ने बताया कि 15 मई को शाम 05:30 बजे तिरंगा रैली महलवाडा से आरंभ होकर पैलेस रोड़, डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल होते हुए घास बाजार पर भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , रैली सहसंयोजक निर्मल कटारिया एवं विप्लव जैन ने शहर वासियों से रैली में अधिक से अधिक उपस्थित होकर देश भक्ति का परिचय देने का आह्वान किया है।

See also  रतलाम के खेल प्रेमी अश्विनी शर्मा की स्मृति में स्मरण सभा का आयोजन :MPMSRU केसंगठन द्वारा,संगठन एवम CITU को आगे बढ़ाने और पूर्ण करने का लिया संकल्प
Share This Article