Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के कलाकारों की फिल्म “अहमियत” 21 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़,साबित करेंगे अपनी काबिलियत,दिल को छू लेने वाली एक पारिवारिक कहानी है “अहमियत”

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम (म.प्र.): बहुप्रतीक्षित फिल्म अहमियत अब 21 अगस्त 2025 को गायत्री सिनेमा में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म दर्शकों को एक भावनात्मक और गहन सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

- Advertisement -

फिल्म का निर्देशन हिमांशु श्रीवास्तव ने किया है और इसे उड़ान सिने फिल्म्स के बैनर तले कमलेश पाटीदार ये ने प्रोड्यूस किया है अहमियत मानव रिश्तों की अहमियत और उन्हें परिभाषित करने वाली भावनाओं को बखूबी दर्शाती है।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में लता सबरवाल और कमलेश पाटीदार नज़र आएंगे। इनके साथ इतीशा शर्मा, सुमित अरोड़ा, शौर्य सक्सेना, हिमांशु श्रीवास्तव, रवीना पटेल, हिमांशु बोहरा, जीत गुर्जर, शैलेन्द्र सिंह कटारिया, मनीषा व्यास, वैभव सिंह जादून, हंसा चौहान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी भी कमलेश पाटीदार ने लिखी है। संगीत सेशान शर्मा ने तैयार किया है, वहीं कोरियोग्राफी का जिम्मा रवीना पटेल (द विज़न डांस स्टूडियो, रतलाम) ने संभाला है। सिनेमैटोग्राफी सुभाष पटेल और सुरेन्द्र सिंह डोडिया (ममता फिल्म्स) ने की है। फिल्म के गानों को अपनी आवाज़ दी है हैप्पी श्रीवास्तव, आलाप भट्ट, ओंकार भट्ट, साक्षी होलकर, इशान खान, सेशन शर्मा, स्नेहा मोटिया ने।

फिल्म का लगभग 40% हिस्सा श्री योगिन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम में फिल्माया गया है, जो फिल्म को खूबसूरत और हरा-भरा दृश्यात्मक बैकग्राउंड देता है। प्रोजेक्ट हेड शैलेन्द्र सिंह कटारिया और प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार माली हैं।

करीब 50 लाख रुपए के बजट में बनी अहमियत दर्शकों के सामने एक ऐसी संवेदनशील यात्रा पेश करने जा रही है, जिसमें शानदार अभिनय, कर्णप्रिय संगीत और मनमोहक दृश्य शामिल हैं।

See also  रतलाम में पति की आंख में मिर्ची डालकर भागी लुटेरी दुल्हन ; जेवर और नगदी ले गई थी साथ, न्यायालय ने सुनाई तीन साल की सजा

अब जबकि 21 अगस्त 2025 की तारीख़ नज़दीक आ रही है, सिनेमा प्रेमियों में इस फिल्म को देखने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Share This Article