AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में खेल महोत्सव “स्पेक्ट्रा 2026” का भव्य आयोजन,सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260118 WA0015

- Advertisement -

रतलाम/श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रतलाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक खेल महोत्सव “स्पेक्ट्रा 2026” का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम (मध्य प्रदेश) निवासी अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी की विशेष उपस्थिति रही।

IMG 20260118 WA0014

श्री अब्दुल कादिर इंदौरी ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा पैरा गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश एवं जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है।

स्पेक्ट्रा 2026 का भव्य समापन समारोह दिनांक 16 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अश्विनी कुमार उपाध्याय, डीआरएम, पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल तथा डॉ. अर्चना उपाध्याय मैडम, ईएनटी सर्जन एवं वेस्टर्न रेलवे वूमेन वेलफेयर समिति अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही संपूर्ण खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु बी.एस.सी संकाय को स्पेक्ट्रा 2026 ट्रॉफी प्रदान की गई।

अपने संबोधन में डॉ. अश्विनी कुमार उपाध्याय जी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं और ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में अनुशासन, समर्पण एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, आत्म-विश्वास भी उत्पन्न होता है l

See also  रतलाम/एसआईआर कार्य के अंतिम चरण में : सतत रहें जागरूक कार्यकर्ता - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

7 दिवसीय स्पेक्ट्रा 2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, टीम गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महाविद्यालय परिसर खेल उत्सव के रंगों से सराबोर रहा ।

संस्था प्रबंधन, खेल समिति, शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों के सहयोग से स्पेक्ट्रा 2026 का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह खेल महोत्सव न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने का माध्यम बना, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरणा भी प्रदान कर गया।

Share This Article