Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/सर्व ब्राह्मण महासभा शपथ विधि समारोह लॉ कॉलेज में सम्पन्न,अध्यक्ष उपाध्याय व नवीन कार्यकारणी ने की शपथ

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/नगर की सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अरुण पुरोहित ने प्रवीण उपाध्याय को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में संत आत्मानंद सरस्वती, संजय दवे, गुलजारीलाल त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठजन, पार्षद व समाजसेवी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

प्रमुख पदाधिकारियों में संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, सचिव चैतन्य शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, संगठन मंत्री राजू सुरोलिया और विधि सलाहकार अजय जोशी रहे। महिला मंडल की अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी को बनाया गया, जबकि ब्रह्म युवा शक्ति की कमान राजकमल दुबे को सौंपी गई।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। अंत में अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया और सहयोग की अपेक्षा की।

See also  आज 24 इन की खबर का असर ; मामला रतलाम के लंबी गली में गड्ढा भरने का,शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य, जनप्रतिनिधियों की मेहनत रंग लाई
Share This Article