Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News : तेजस्वी भारत की बेटी संस्था ने मनाया तेरहवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम, तेजस्वी भारत की बेटी संस्था का तेरहवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें संस्था की संरक्षक एवं कैंसर सर्जन डॉ. स्मिता शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत संस्था की संरक्षक और सदस्यों द्वारा किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर “महिलाओं को कानून का सामान्य ज्ञान” विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल्स और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी चर्चा हुई इस परिचर्चा में सुनीता छाजेड़, सबा खान, दीक्षा नागोरे, दिव्या चंदन शर्मा और लीना लिंबाचिया ने उपयोगी जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन सुधा गुप्ता ने किया, जबकि संस्था की अध्यक्ष रुचिता काबरा ने संस्था द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर संस्था की सदस्य सुशीला परिहार, सुनीता गाबा, सुनीता शर्मा, सविता तिवारी, साधना तिवारी, मधु कृष्णात्रे, रेखा खत्री, किरण शर्मा, सुषमा दवे, सतनाम सलूजा, बिट्टू सलूजा, कविता राजपुरोहित, मोनिका राठौड़, रेखा श्रीमाल, पूर्णिमा तिपलं, सरोज त्रिपाठी, अनीता महेश्वरी, ममता महेश्वरी, शालिनी शर्मा मौजूद रही। संस्था का परिचय नीता केलवा ने प्रस्तुत किया और कार्यक्रम के अंत में आभार किरण शर्मा ने माना।

See also  Ratlam News/श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन ने हिंदू नववर्ष 2082 पर किया समाजसेवी आयोजन,पक्षियों के लिए जल संरक्षण अभियान
Share This Article