Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/चैत्र नवरात्रि की सप्तमी आज ; श्री पद्मावती माता मंदिर से 111 फीट लंबी चुनरी यात्रा होगी आयोजित

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी
दिनांक 4 अप्रैल शुक्रवार को शाम 06 बजे श्री पद्मावती माता मंदिर से श्री गढखंखई माता मंदिर 39 किमी राजापुरा तक 111 भगवा ध्वजो एवं 111 फिट लम्बी चुनरी के साथ भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी

- Advertisement -

आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान ने बतलाया कि चैत्र नवरात्रि की सप्तमी को संत महात्माओं की उपस्थिति में शाम को 06 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ कीया जाएगा, पाठ के पश्चात श्री पद्मावती माता जी मंदिर में महाआरती कर मां पद्मावती जी को एवं मां चामुण्डा जी को ग्यारह – ग्यारह फिट की चुनरी ओढाई जाएगी, इसी दोरान आमंत्रित संत, महात्माओं, समाजसेवीयो का समिति की और से सम्मान कीया जाएगा,
महाआरती एवं सम्मान समारोह के पश्चात श्री पद्मावती माता जी मंदिर राजमहल से भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आगे घोड़े पर भगवा ध्वज लीये घुड़सवार, उसके बाद उज्जैन से बुलाया गया विशेष साऊंड वाला वाहन रहेगा जिसके द्वारा माता जी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, उसके बाद बेड, ढोल और भगवा ध्वजो के साथ चुनरी तथा उसके बाद वाहन रहेंगे

चुनरी यात्रा, राजमहल से पेलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक, धांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा, बाजना बस स्टैंड, सागौद रोड, शिवगढ़ होते हुए 39 किमी का पैदल सफर तय कर अष्टमी की सुबह 06 बजे श्री गढखंखई माता जी मंदिर राजापुरा पंहुच कर हिन्दू राष्ट्र की कामना को लेकर माता रानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी

See also  छत्तीसगढ़ में जनविश्वास विधेयक पारित: छोटी गलतियों पर अब आपराधिक मुकदमा नहीं, सिर्फ जुर्माना

चुनरी यात्रीयो एवं पैदल जाने वाले भक्तों के लिए रास्ते में सामाजिक संगठनों द्वारा 40 से अधिक स्थानों पर चाय, पानी, स्वल्पाहार, ढंडाई, आदि की व्यवस्था की जा रही है

आयोजन समिति के जनक नागल, धर्मेन्द्र रांका, नरेन्द्र सिंह चौहान, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश धिमान, डॉ रचित अग्रवाल, मदन सोनी,विपिन सोनी, अजय यार्दे, संजय पेमाल, श्याम उपाध्याय, प्रकाश सेठिया, निरज चावला, नितिन संधवी, मुकेश गांधी, रत्ना पाल, राखी उपाध्याय, सारीका दिक्षित, भावना गुर्जर, काजोल टांक, गोपाल शर्मा, ऋषि पाटिदार, गब्बर यादव, अर्जुन प्रजापति, सोनु प्रजापति आदि ने सभी से आग्रह किया है, कि आप सपरिवार इष्ट मित्रों के साथ पधार कर इस भव्य और विराट चुनरी यात्रा आयोजन को सफल बनावे।

Share This Article