Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/RPS में शौर्य को किया नमन ,गूँजी वीर गाथाएँ : सेना दिवस पर 1971 और कारगिल युद्ध के नायकों का RPS शक्ति सेना ने किया भव्य अभिनंदन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

FB IMG 1768491843039

- Advertisement -

रतलाम/भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को समर्पित *‘सेना दिवस’ (Army Day)* के उपलक्ष्य में
गुरुवार को रतलाम पब्लिक स्कूल (RPS) के प्रांगण में एक ऐतिहासिक और गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए देश के विभिन्न मोर्चों पर अपनी सेवाएँ देने वाले जांबाजों का अभिनंदन RPS- आर्मी विंग शक्ति सेना द्वारा किया गया।

FB IMG 1768491840237

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका एवं प्राचार्या डॉ. संयोगिता सिंह तथा उप – प्राचार्य डॉ. मयंक झालानी ने भारतीय परंपरा के अनुसार सभी आमंत्रित पूर्व सैनिकों का शॉल, श्रीफल भेंट कर भावभीनी अगवानी की।

FB IMG 1768491850676

मंच पर 1971 के भारत-पाक युद्ध के साक्षी रहे Sub Major महेंद्र सिंह, Nb/Sub वी. के. त्रिपाठी एवं MWO डी. आर. परमार के साथ-साथ कारगिल युद्ध और विशेष अभियानों के वीर Sub Major टी. आर. वर्मा, Nb/Sub सुरेंद्र सिंह एवं Naik गोपाल सिंह की उपस्थिति ने गौरवशाली वातावरण निर्मित किया। इनके साथ ही शांति मिशन (IPKF) एवं तकनीकी सेवाओं के सजग प्रहरी हवलदार विक्रम वाघेला, नायक अजीत सिंह, नायक एस. पी. उपाध्याय, पूर्व नायक श्री नवीन देवड़ा और वायुसेना के पूर्व सार्जेंट श्री मनीष राव चव्हाण का भी सम्मान किया गया।

राष्ट्र सेवा को समर्पित Sub Major जयपाल सिंह, Sub सरताज आलम, Hav कुशल कुमार, Nk अज़ीज़ खान, Hav महेंद्र सिंह, Naik प्रवीण कुमार शर्मा, Naik कपिल वाघेला और Hav प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति ने सेना दिवस की सार्थकता को द्विगुणित कर दिया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. संयोगिता सिंह ने अंत में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना दिवस पर इन सभी वीर प्रहरियों का सानिध्य प्राप्त करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि 1971 की विजयगाथा से लेकर कारगिल की चोटियों तक इन जांबाजों का अनुशासित जीवन हमारे विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रभक्ति की सच्ची पाठशाला है। सीमा और आकाश की रक्षा करने वाले ये वीर हमारे वास्तविक गौरव हैं।

See also  Ratlam News/सैलाना के सूरज भाबर बने नगर अध्यक्ष : श्रमजीवी पत्रकार संघ के

समारोह के दौरान पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना अमर रहे’ के नारों से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम का संचालन सचिन पालीवाल द्वारा किया गया।

Share This Article