AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/रतलाम सांस्कृति मंच नर नारायण ग्रुप ने निकाली रंगारंग गेर ; हजारों लोग हुए शामिल,फाइटर से उड़ाया रंग गुलाल

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 18 मार्च रंग पंचमी का त्योहार शहर में धूमधाम से मनाया गया। परंपरा अनुसार रंगारंग गेर निकली। धान मंडी से निकली गेर में फाइटर से रंगों की बौछार की गई। हजारों लोग गेर में शामिल हुए। शहर में दो बत्ती, दालूमोदी बाजार सहित अन्य स्थानों पर भी रंगमंचमी पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मोहल्लों और कॉलोनियों में भी लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली।

- Advertisement -

रंगपंचमी के अवसर पर धानमंडी क्षेत्र से रंगारंग गेर निकाली गई। गेर में 5 घोड़े, 1 ऊंट, बैंड, डीजे, ढोल-ताशे के साथ युवाओं की टोलियां झूमती हुई निकली। गेर रतलाम सांस्कृति मंच नर नारायण ग्रुप द्वारा निकाली गई।

शहर में 33 सालों से गेर निकाली जा रही है। पहले इसका नाम रतलाम जागृति मंच था। अब रतलाम सांस्कृतिक मंच नर नारायण ग्रुप रखा है।

गेर सुबह 11 बजे से धानमंडी स्थिति रानी जी का मंदिर से शुरू हुई, जो गणेश देवरी, न्यू क्लॉथ मार्केट, माणकचौक, घासबाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, हरदेव लाला पिपली, आबकारी चौराहा, ब्राह्मणों का वास, नाहरपुरा होते हुए डालूमोदी बाजार पहुंची। यहां कला अभिनय मंच द्वारा गेर का स्वागत किया गया और गेर का समापन हुआ।

डालू मोदी बाजार पर कला अभिनव मंच द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। यहां युवाओं के लिए विशेष रूप से फव्वारे लगाए गए थे। इसी तरह दो बत्ती चौराहे पर भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। रंगपंचमी पर पुलिस भी अलर्ट रही। ड्रोन से पूरे शहर में नजर रखी गई

See also  Ratlam News/जूनियर/सब-जूनियर मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में ; RPS के छात्र टाक ने नागपुर में जीता कांस्य पदक, केबिनेट मंत्री काश्यप ने उन्हें सम्मानित किया
Share This Article