Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/जूनियर/सब-जूनियर मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में ; RPS के छात्र टाक ने नागपुर में जीता कांस्य पदक, केबिनेट मंत्री काश्यप ने उन्हें सम्मानित किया

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

FB IMG 1768962199403

- Advertisement -

रतलाम/रतलाम पब्लिक स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र भूपेश टाक पिता संजय टाक ने 02 से 09 जनवरी तक नागपुर में आयोजित जूनियर/सब-जूनियर मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्पीड मिनी गोल्फ इवेंट में कांस्य पदक (तृतीय स्थान प्राप्त किया इस उपलब्धि ओर विद्यालय एवं रतलाम जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

FB IMG 1768962191626

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें भूपेश टाक ने अपनी एकाग्रता, तकनीक और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

FB IMG 1768962189130

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. संयोगिता सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

मिनी गोल्फ एसोसिएशन के सचिव कौशल शिवारे, एशिया मिनी गोल्फ के अध्यक्ष सुधाकर कोहले,मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तथा मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भी भूपेश टाक की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करी विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भूपेश टाक का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

See also  Ratlam News/महलवाड़ा जैन कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी की पत्नी से चैन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई घटना ; बाइक सवार थे दो बदमाश
Share This Article