Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास–मालवा प्रांत की प्रांत बैठक अरिहंत कॉलेज में संपन्न

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

Ratlam/शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास मालवा प्रांत की प्रांत बैठक 22 जून को अरिहंत कॉलेज रतलाम में विक्रम विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो अरुण भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य , पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की अध्यक्षता एवं न्यास की महिला कार्य विषय की राष्ट्रीय संयोजिका एवं मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य सुश्री शोभा पैठणकर,पद्मश्री रमेश परमार विशेष उपस्थित सम्पन्न हुई

- Advertisement -

उक्त जानकारी न्यास के नवनियुक्त जिला संयोजक जयेश राठौर ने देते हुए बताया कि
जिसमें मालवा प्रांत के इंदौर एवं उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों से 120 से अधिक समर्पित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।

बैठक में न्यास की गतिविधियों की समीक्षा, भावी योजनाओं की रणनीति निर्माण तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हो रही है।विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज ने शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के विशेषज्ञ के रूप में कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी प्रेरणादायी बात रखते हुए आव्हान किया कि मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं ।

अध्यक्षता पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि रतलाम नगर को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास मालवा प्रांत की प्रथम बैठक करने का गौरव प्राप्त हुआ श्री कोठारी ने कहा कि मुगल ओर अंग्रेजी मानसिकता के थोपे शिक्षा पद्धति में बदलाव का कार्य न्यास ने लिया जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का भारतीयकरण हेतु सभी शिक्षाविद पूर्ण मनोयोग से लग जाएँगे

न्यास की महिला कार्य विषय की राष्ट्रीय संयोजिका एवं मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य सुश्री शोभा पैठणकर का मार्गदर्शन भी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ ।कार्यक्रम में पद्मश्री रमेश परमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 50 कोविड-19 मरीजों की पुष्टि सभी मरीजों में सामान्य लक्षण, घबराने की नहीं है आवश्यकता

बैठक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन, एक राष्ट्र एक नाम: भारत, आत्मनिर्भर भारत जैसे न्यास के राष्ट्रीव्यापी अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई । यह बैठक मालवा प्रांत में न्यास की गतिविधियों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश गुजरात प्रांत के क्षेत्रीय पदाधिकारी ओम शर्मा , मालवा प्रांत के संयोजक राम सागर मिश्रा एवं अन्य जिलों से आए पदाधिकारी के साथ साथ अंतिम सत्र में रतलाम नगर के गणमान्य नागरिक शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख ,अशासकीय शिक्षण संस्था के दीपेश ओझा , शासकीय कला विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य वाय के मिश्र, विकाश कोठारी , मनीष शर्मा , नरेंद्र सिंह, राकेश देसाई, अनिल जैन , राजेंद्र खबिया, संजय गुप्ता, डॉ नितिन, डॉ आनंद त्रिवेदी, डॉ नीरज सारवान, आदि उपस्थित रहे

Share This Article