AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/महलवाड़ा जैन कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी की पत्नी से चैन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई घटना ; बाइक सवार थे दो बदमाश

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम /शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत महलवाड़ा परिसर में रविवार शाम एक महिला के साथ चेन झपटमारी की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला अपनी बेटी को स्केटिंग कराने घर से बाहर निकली थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।Screenshot 20260119 145857 WhatsApp

- Advertisement -

घटना रविवार शाम करीब 6.39 बजे की है। बाइक पर सवार बदमाशों ने महिला के गले पर झपटा मारा, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए अपनी सोने की चेन बचा ली। हालांकि, झटके के दौरान चेन में लगा सोने का पेंडल और नाका बदमाश लेकर फरार हो गए। पेंडल का वजन करीब साढ़े पांच से छह ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपए है।

पीड़िता प्रिया छाजेड़ पति श्रेंकी छाजेड़ सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्टेशन रोड थाने पहुंचीं और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

महिला के देवर श्रेयांस छाजेड़ ने बताया कि बदमाश आसपास की गलियों में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक चला रहा आरोपी हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा बदमाश मास्क लगाए हुए था। बाइक पर माला भी टंगी हुई नजर आ रही है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

See also  Ratlam News/नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की सौजन्य भेंट,रतलाम प्रेस क्लब द्वारा
Share This Article